इटारसी। शहर के मालवीयगंज क्षेत्र में एक मंदिर के पीछे संदिग्ध हाल में मिले दो नाबालिग के परिजनों को बुलाकर उनसे और दोनों नाबालिग से माफीनामा लिखवाकर छोड़ा गया। आज दोपहर में करीब 1 बजे मंदिर बंद करने के समय पुजारी को मंदिर कार्यालय के पीछे दोनों नाबालिग संदिग्ध हाल में मिले थे, जिन्हें पकड़कर कार्यालय में बिठाया और समिति के पदाधिकारियों को सूचित किया। इनमें लड़की सोनासांवरी नाका क्षेत्र की थी जो बाजार में किसी कपड़े की दुकान पर काम करती है, जबकि लड़का न्यास कालोनी में किसी मेडिकल पर काम करता है। दोनों के परिजनों को बुलाया और उनसे समिति ने लिखवाया कि आज के बाद किसी भी धार्मिक स्थल के आसपास इस तरह की गतिविधि नहीं करेंगे। परिजनों और दोनों को मंदिर समिति और पुलिस ने समझाइश देकर छोड़ा।
संदिग्ध मिले नाबालिग, लिखवाया माफीनामा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








