इटारसी। पंजाबी समाज की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। रवि अठौत्रा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यवाहक अध्यक्ष भारतभूषण रामलाल गांधी हरिद्वार शिफ्ट हो गये हैं। समाज के अध्यक्ष कर्मवीर गांधी और सचिव मनोज बतरा की अनुशंसा पर संगठन को विस्तार दिया गया है।
समाज के उपाध्यक्ष पद पर कमल चाचड़ा, अमन पोपली, सह सचिव मनोज पोपली, कोषाध्यक्ष बसंत बतरा, संगठन संरक्षक सुभाष जुनेजा, प्रकाश बतरा, दीपक अठौत्रा, राजकुमार बतरा, वेदभूषण गाँधी, सोमनाथ पोपली, अशोक पोपली, विधि कानूनी सलाहकार मनोज खट्टर, कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन भोला, महेश भाटिया, हैप्पी शर्मा, सुनील बत्रा, राजकुमार बतरा (रीटा वाले), राजेश सूद, नवनीत कोहली, अनिल गाधी, पवन बोहरा, शेष मेहरा, अमित पोपली, रणजीत चौहान तथा विशेष आमंत्रित सदस्य भारत भूषण रामलाल गांधी रहेंगे।








