इटारसी। कल 21 जून को संपूर्ण इटारसी शहर में दोपहर में तीन घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक प्री मानसून मेंटेनेंस के कारण बिजली कंपनी सप्लाई बंद रखेगी।
मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार कल 21 जून 2025 दिन शनिवार को 33 केवी इटारसी-2 एवं इटारसी 1 से निर्गमित सभी उपकेंद्रों की विद्युत सप्लाई दोपहर 2 से शाम 5 तक प्री मानसून मेंटेनेंस होने के कारण बंद रहेंगे।
इस दौरान संपूर्ण इटारसी शहर में कहीं भी बिजली नहीं मिलेगी। कंपनी सूत्रों के अनुसार कार्य के दौरान समय को घटाया बढ़ाया भी जा सकता है।








