---Advertisement---

अटल पार्क में कल सुबह मनेगा योग दिवस, योग करने नगर को आमंत्रण

By
On:
Follow Us
  • – 11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक नगर पालिका को भेंट करेंगे 11 पौधे
  • – सुबह 8 से 9 बजे तक अटल पार्क में नगरवासियों को योग गुरु कराएंगे योगासन
  • – नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे ने नागरिकों को किया पार्क में आमंत्रित

इटारसी। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में अटल पार्क में 11 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने नगर के लोगों को योग दिवस पर अटल पार्क में आमंत्रित किया है। उन्होंने आह्वान किया है कि योग स्वस्थ्य रहने के लिए एक जीवन चर्या है, इसमें सभी को शामिल होना चाहिए। हम नागरिकों को आमंत्रित करते हैं कि वे आएं, बुलावे का इंतजार किये बिना। योग करेंगे, निरोग रहेंगे। एक कुशल योग गुरु के सानिध्य में सीखें और इसे अपनी जीवनचर्या का हिस्सा बनायें।

नपाध्यक्ष श्री चौरे ने बताया कि अटल पार्क में सुबह 8 से 9 बजे तक योग दिवस का आयोजन होगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा योग दिवस के मुख्य अतिथि रहेंगे। वे नगर पालिका को 11 वे योग दिवस पर स्वच्छ पर्यावरण के लिए 11 पौधे भेंट करेंगे, इन पौधों को अटल पार्क सहित अन्य जगहों पर रोपा जाएगा। श्री चौरे ने कहा कि योग दिवस के लिए अटल पार्क में आयोजन की व्यवस्था की है, यदि मौसम बारिश का हुआ तो इसके लिए ऑडिटोरियम में व्यवस्था की गई है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.