इटारसी। वर्धमान पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मुख्य अतिथि योग प्रशिक्षक उत्तम राम आठनेरे एवं ओम प्रकाश पटैल ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन सिखाए और उनके लाभ बताए। कार्यक्रम में शाला चेयरमैन प्रशांत जैन, श्रीमती रचना जैन एवं वरिष्ठ उपप्राचार्या श्रीमती पुष्पा रघुवंशी उपस्थित रहे।
कक्षा 7 वीं से 10 वीं तक के लिए योग क्विज तथा कक्षा 11 वीं-12 वीं के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा 3 से 6 तक के विद्यार्थियों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, योगा डांस व ताली योगा जैसी गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम की रूपरेखा दर्शना बुधोलिया, वंदना गौतम, मनीषा साहू, अर्चना पांडे एवं राखी चौरे मैडम द्वारा तैयार की गई।
एमजीएम में योग संगम कार्यक्रम

शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रात: 6:30 से प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण दिखाया एवं प्रात: 7 से 7:45 तक योग संगम कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस, स्पॉट्स सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्रा एवं समस्त स्टाफ ने योग अभ्यास किया। पतंजलि योगपीठ से संबद्ध योग शिक्षक रामलाल उमरिया और शैलेंद्र मौर्य ने योग अभ्यास कराए।
मां नर्मदा कैंपस में योग दिवस

मां नर्मदा कैंपस में शनिवार को 11 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में स्कूल के बच्चों एवं शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूल के बच्चों को सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाती प्राणायाम, अनुलोम विलोम, भ्रामरी आदि प्राणायाम करवाए। स्कूल की एचओडी श्रीमती साक्षी भारद्वाज ने बच्चों को योग द्वारा शरीर को होने वाले फायदे से अवगत कराया।








