इटारसी। मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा जबलपुर में आयोजित रेफरी फिटनेस टेस्ट में आज नर्मदापुरम जिला फुटबॉल संघ से शामिल हुई पलक दास फाइटर फुटबॉल क्लब, इटारसी एवं मुस्कान लौवंशी आदर्श फुटबॉल क्लब, सिवनी मालवा ने सफलतापूर्वक फिजिकल फिटनेस टेस्ट पास किया।
उनकी उपलब्धि पर गुड्डन पांडे, विष्णुकांत पांडे डैनी, सत्यम अग्रवाल, मूलचंद रैकवार दीपू पुरोहित, भागवत सिंह राजपूत, डालचंद राज, प्रीतम तिवारी, उद्धव राजपूत, राकेश रैकवार, आशीष डेविड, कमल ठाकुर, प्रीतम पुरवइया, सुमित कनौजिया, संतोष यादव, भूषण कनौजिया, चिन्ना राव सहित समस्त नर्मदापुरम जिला फुटबाल संघ ने खुशी जाहिर की है।









