इटारसी। ग्राम पंचायत सोनासांवरी ने तहसीलदार को एक पत्र देकर सिद्धबाबा मढिय़ा से ग्राम मोथिया साकेत तक पहुंचमार्ग का सीमांकन कराने की मांग की है।
पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत द्वारा वृक्षारोपण कराने के लिए जगह का चयन किया है। ग्राम पंचायत सोनासांवरी ने सिद्धबाबा से मोथिया तक पौधरोपण का निर्णय लिया है, जबकि इस भूमि पर अतिक्रमण है। संचिव मनीष राजपूत और सरपंच प्रीति पटेल के हस्ताक्षर से दिए पत्र में कहा है कि उक्त भूमि का सीमांकन कराएं और इस भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराके ग्राम पंचायत को सौंपी जाए जिससे वृक्षारोपण कार्य कराया जा सके। तहसीलदार ने पटवारी हितेष पटेल को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं।
सिद्धबाबा से मोथिया तक सीमांकन कराने की मांग
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








