इटारसी। ग्राम घाटली में मंगलवार को जिस युवक का शव झाडिय़ों में मिला था, उसकी शिनाख़्त हो गई है। बताया जाता है कि मृतक का नाम अशोक पिता सुखराम अहिरवार है जो ग्राम रूपापुर का रहने वाला है। युवक मजदूरी करता था। उसके पिता और चाचा ने उसकी पहचान की है। उसके साथ क्या हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
हो गई शिनाख़्त, किसका था झाडिय़ों में मिला शव
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








