– स्वरोजगार योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र
नर्मदापुरम। अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर रतलाम में ‘रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव-एमपी राइज 2025’ के आयोजन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि रहे। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में किया गया। नर्मदापुरम जिले में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्रों का वितरण किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि एमपी राइज कॉन्क्लेव प्रदेश के औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से प्रदेश के साथ-साथ नर्मदापुरम जिले में भी नए उद्योग स्थापित होंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, नर्मदापुरम प्रकाश कुमार इंदोरे ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अनिल चौबे, उद्योगपति अवधनारायण चौहान, रामचंद्र नवलानी, इकबाल सिद्दीकी, गौरव सेठ, प्रदीप सैनी, महेंद्र रघुवंशी विशेष रूप से उपस्थिति रहे। सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेन्द्र रावत, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती बबीता राठौर, सहायक आयुक्त, आदिम जाति कल्याण विभाग विवेक नागवंशी, उपसंचालक उद्यानिकी श्रीमती रीता उईके, खादी ग्रोमोद्योग बोर्ड की प्रबंधक श्रीमती रीना मर्सकोले, जिला प्रबंधक एनआरएलएम श्रीमती अर्चना शुक्ला, देवेन्द्र सिंह, प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, नर्मदापुरम आदि अधिकारी उपस्थित रहे।










