---Advertisement---

प्रतिबंधित अवधि में शहर में आने वाले डंपरों पर होगी सख्ती

By
On:
Follow Us
  • – जुझारपुर गेट बंद होने से इटारसी के भीतर से निकल रहे हैं ओवरलोडेड डंपर
  • – रेलवे स्टेशन, मालगोदाम और नाला मोहल्ला में हो रही है सबसे अधिक परेशानी

इटारसी। जुझारपुर रेलवे क्रासिंग पर ट्रैक मेंटेनेंस के कारण गेट बंद होने से वहां का सारा यातायात दबाव ओवरब्रिज होकर रेलवे स्टेशन के सामने से डोलरिया रोड पर बढ़ गया है। खासकर यहां से निकले वाले डंपरों की संख्या बहुतायत है। डंपरों की यहां से आवाजाही ने दुर्घटना की संभावना को बढ़ा दिया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे डंपरों पर अब सख्ती की जाएगी। रेलवे स्टेशन के सामने, बस स्टैंड के सामने और रेलवे मालगोदाम, राज टाकीज तिराहे पर सबसे अधिक भीड़ और कुछ देर का जाम भी लग जाता है। हालांकि पुलिस ने डंपरों के प्रवेश के लिए समय सीमा निर्धारित की है, बावजूद इसके कुछ डंपर चालक बेखौफ प्रतिबंधित अवधि में प्रवेश कर रहे हैं।

बता दें कि जुझारपुर रेलवे क्रासिंग पर रेलवे द्वारा ट्रैक मेंटेंन करने गेट को बंद किया है। इटारसी से तरोंदा, जमानी, पीपलढाना, तीखड़, धरमकुंडी होकर जाने वाला ट्रैफिक अब ओवरब्रिज से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मालगोदाम, नाला मोहल्ला, मेहरागांव होकर जा रहा है। रेलवे स्टेशन के सामने भीड़ हमेशा रहती है, ऐसे में डंपरों की आवाजाही से जाम की स्थिति बन जाती है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस का दावा है कि ओवरब्रिज पर पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगायी गई है, जो डंपरों को प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं, बावजूद इसके डंपर शहर में प्रवेश कर रहे हैं, जो पुलिस की ड्यूटी पर सवाल उठा रहे हैं।

ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन की मांग

जुझारपुर रोड बंद होने से शहर से निकल रहे ओवरलोड डंपरों के लिए नगर निरीक्षक थाना इटारसी गौरव सिंह से पिछले दिनों ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने भी निवेदन किया था कि डंपरों को दिन में सुबह 10 से रात को 10 बजे तक नो एंट्री रखी जाए। टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने ट्रैफिक इंचार्ज को निर्देशित किया और ओवरब्रिज पर पाइंट भी लगा है, बावजूद इसके डंपर शहर में प्रवेश कर रहे हैं। कल शाम को 7 बजे के बाद से डंपरों ने शहर में प्रवेश करना प्रारंभ कर दिया था, जिसके फोटो-वीडियो हमारे पर हैं।

रैक लगने से बढ़ जाती है समस्या

इसी मार्ग पर रेलवे मालगोदाम है और यहां जब रैक लगता है तो समस्या गंभीर हो जाती है। मालगोदाम आने-जाने वाले ट्रक और डंपरों के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। ट्रक ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्रपाल सिंह भाटिया ने कहा कि रेलवे माल गोदाम पर लोडिंग और अनलोडिंग के रैक लगने से वैसे भी ट्रैफिक बढ़ जाता है, ऐसे में यातायात अवरुद्ध न हो इसके लिए डंपरों के प्रवेश पर सख्ती से पाबंदी लगानी होगी। सख्ती बरतने से ही डंपरों का प्रवेश बंद होगा और समस्या में कमी आ सकेगी।

इनका कहना है…

हमने ट्रैफिक इंचार्ज को निर्देशित कर दिया है, कि वे प्रतिबंधित अवधि में डंपरों का प्रवेश रोकें। यदि अब भी डंपर आ रहे हैं तो हम उनसे दोबारा जानकारी लेंगे। इसे सख्ती से रोका जाएगा।

गौरव सिंह बुंदेला, टीआई

डंपरों का प्रवेश सुबह 10 से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित है। इसके लिए हमने ओवरब्रिज पर पाइंट लगाया है, बावजूद इसके कोई डंपर आया है तो हम ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी को सख्ती करने को कहेंगे।

सुनील घावरी, एसआई, टै्रफिक इंचार्ज

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.