इटारसी। तहसील इटारसी विधिक साक्षरता समिति के अध्यक्ष एडीजे आदित्य रावत ने मीडियेशन केंद्र इटारसी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया।
इस अवसर पर एडीजे आदित्य रावत, एडीजे अनीता खजूरिया, अधिवक्ता संघ के सचिव पारस जैन, नाजिर अनूप रघुवंशी, सदस्य जिनेंद्र जैन, रघुराज सिंह बघेल, मुकेश आर्य, बसंत केवट, संजय गुप्ता, राजेश चौरे, संजय मेहतो, विनोद भावसार, कंचनलाल मेहरा, अरविंद तिवारी, चन्द्र शेखर चौरे, उपाध्यक्ष ममता नागेश, नीरा शुक्ला, विधि छात्र स्वाति व न्यायालीन कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर में एडीजे अनिता खजूरिया ने पक्षकारों के मध्य मध्यस्थता पर विशेष प्रकाश डाला और अधिवक्ता को भी इस बारे में विशेष प्रयास किये जाने के लिए बताया और जागरूक किया।









