इटारसी। राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी जिला नर्मदापुरम इटारसी की सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मिलकर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने 551 पौधारोपण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पौधारोपण सरस्वती विद्या मंदिर मालवीयगंज में किया।
इस दौरान आंवला, करंजी, सिंदूर, विद्या, बेलपत्र, गुलमोहर, ऐसे अलग-अलग प्रकार के 11 पौधे सभी सदस्य, स्कूल के प्राचार्य एवं आचार्य ने मिलकर रोपे। इस अवसर पर हिंदू वाहिनी की जिलाध्यक्ष अर्चना मालवीय, संरक्षक ममता मालवीय, ब्लॉक अध्यक्ष चांदनी शुक्ला, ज्योति त्रिवेदी, ज्योति तोमर, अनु सिंह, नीलम मालवीय, सपना चौहान, सोनम चौधरी, रूबल मदान, रश्मि, मनीषा अहिरवार, अनीता आदि मौजूद रहे।









