इटारसी। सूर्यपुत्र शनिदेव की जयंती पर आज शनि मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ा. सुबह से ही शनिदेव के भक्तों ने शनि मंदिरों में पहुंचकर भगवान को तेल, तिल, काला कपड़ा और प्रसाद चढ़ाकर कृपा बनाए रखने की कामना की।
पुरानी इटारसी स्थित शनि मंदिर, सब्जी मंडी में स्थित शनि मंदिर सुबह से ही हवन-पूजन हुए तो शाम को भंडारे में हजारों भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण की। पुरानी इटारसी में रात को देवी जागरण का आयोजन भी किया गया।
उमड़ा भक्तों का सैलाब, तेल, प्रसाद चढ़ा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







