इटारसी। उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल के निर्देश अनुसार आज शासकीय कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत पकवाड़ा के अंतर्गत नशामुक्ति शपथ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएस मेहरा ने कहा कि शपथ का मुख्य उद्देश्य युवाओं, छात्र, छात्राओं एवं समाज में बढ़ती हुई तम्बाखू/धूम्रपान की सेवन की प्रवृत्ति तथा बीड़ी, सिगरेट के दूष्परिणामों से अवगत कराना है, ताकि इनके उपयोग से जनसामान्य को होने वाली कैंसर, टीबी, हृदयाघात आदि की बीमारियों से बचाया जा सके।
प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. संजय आर्य ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान भारत में नशे की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए एक संगठित प्रयास है। यह अभियान लोगों को नशे के खतरों से अवगत कराने, उन्हें सही मार्ग दिखाने, और नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने का कार्य करता है।
इस अवसर पर श्रीमती मंजरी अवस्थी, स्नेहांशु सिंह, डॉ. हर्षा शर्मा, रविन्द्र कुमार चौरसिया, डॉ. मुकेश चंद्र बिष्ट, डॉ. शिरीष परसाई, डॉ. शिखा गुप्ता, डॉ. नेहा सिकरवार, डॉ. श्रद्धा जैन, एनआर मालवीय, राजेश कुशवाहा, मंथन दुबे एवं छात्राएं उपस्थित थीं।









