इटारसी। सिंधी साहित्य अकादमी मप्र द्वारा पूज्य पंचायत सिंधी समाज एवं भारतीय सिंधु सभा शाखा इटारसी के सहयोग से सिंधी भाषा (देवनागरी लिपि) अध्यापन शिविर का आयोजन 1 जुलाई मंगलवार से प्रारंभ होकर 13 जुलाई रविवार तक सिंधु भवन सिंधी कालोनी में होगा।
शिविर का समय शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक रहेगा। यह शिविर सिंधी समाज के सभी सामाजिक सदस्यों के लिए किया जा रहा है। यह जानकारी पूज्य पंचायत सिंधी समाज अध्यक्ष धर्मदास मिहानी, भारतीय सिंधु सभा अध्यक्ष गोपाल सिद्धवानी, महिला शाखा अध्यक्ष पूनम चेलानी ने दी है।









