इटारसी। तहसील वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश के सोहागपुर नगर अध्यक्ष अध्यक्ष पद पर गौरव अग्रवाल को नियुक्ति किया है। 29 जून को पिपरिया मंगलवारा धर्मशाला में वैश्य महासम्मेलन की जिला स्तरीय बैठक में जिलाध्यक्ष संजय शिल्पी ने उनको सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया।
इस सम्मेलन में संजय साहू संभागीय अध्यक्ष जबलपुर, भगवान दास अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, अजीत सेठी संभागीय अध्यक्ष, नीरजा फौजदार संभागीय अध्यक्ष महिला इकाई, अनीता जांवधिया माहेश्वरी समाज राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री, संजय अग्रवाल जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी जयप्रकाश महेश्वरी उपस्थित थे। सभी ने गौरव अग्रवाल को इस नियुक्ति पर बधाइयां प्रेषित कीं। इस उपलक्ष्य में बनखेड़ी, पिपरिया, शोभापुर, सोहागपुर, सेमरी, बाबई, इटारसी, सिवनीमालवा से बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।








