इटारसी। न्यायालय परिसर में विधायक निधि से जेटपंप उत्खनन के लिए आज विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने भूमिपूजन किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे भी मौजूद रहे। जेट पंप उत्खनन हेतू भूमि पूजन उपरान्त अभिभाषक कक्षा में विधायक का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर द्वितीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश आदित्य रावत, प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश अनिता खजुरिया, सीनियर डिवीजन न्यायाधीश सूर्यपाल सिंह राठौर, यतिन अग्रवाल, अभिभाषक संघ इटारसी अध्यक्ष रमेश सिंह राजपूत, सचिव पारस जैन सहित सीनियर एवं जूनियर अधिवक्ता उपस्थित रहे।








