सिवनी मालवा। उपनगरी बानापुरा पीडब्लूडी रेस्ट हाऊस में लोक निर्माण विभाग अधिकारियों एवं श्याम सिंह रघुवंशी तहसीलदार ने रेस्टहाउस में पौधारोपण किया।
लोक निर्माण विभाग एसडीओ रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि 1 जुलाई 2025 से 7 जुलाई 2025 तक 1 लाख पौधारोपण महाअभियान के तहत् हमने भी रेस्टहाउस में फल दार पौधारोपण किया है। लोक निर्माण विभाग उपयंत्री भागवत प्रसाद गुजरकर ने बताया कि सड़क किनारे विश्राम गृह एवं भवन की रिक्त भूमि पर पौधारोपण किया है।
शासन के आदेश अनुसार पौधारोपण महाअभियान चलाया जा रहा है तहसीलदार श्याम सिंह रघुवंशी ने भी रेस्टहाउस में पौधारोपण किया। इस दौरान समस्त लोक निर्माण विभाग अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।









