इटारसी। सिटी पुलिस ने आज अपने फोटो स्टुडियो में अपनी कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप में फोटो ग्राफर मो. फईम को गिरफ़्तार करके कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है। बता दें कि मो. फईम पर इस तरह के पहले भी कई आरोप हैं। ताज़ा मामला गुरुवार की शाम का है। न्यास कालोनी निवासी मो. फईम पूर्व में भी इस तरह के आरोपों से घिर चुका है। वर्तमान में युवती की शिकायत पर इटारसी पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर उसके खिलाफ अपराध क्र.333/17 धारा 354 के तहत अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। उसे आज दोपहर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है। गुरुवार को युवती ने एसडीओपी अनिल शर्मा से शिकायत की थी।
जानिए कौन फोटोग्राफर अपनी कर्मचारी को छेडऩे पर पहुंचा जेल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








