सिवनी मालवा। विश्व हिंदू परिषद के युवा आयाम बजरंग दल सेवा सप्ताह अंतर्गत आज नगर के मंदिरों चबूतरों की अभियान चलाकर साफ सफाई की। नगर सह सेवा प्रमुख सुशील गोहर ने बताया कि समूचे देश भर बजरंग दल 1 से 7 जुलाई तक सेवा सप्ताह मनाकर सेवा कार्य कर रहा है।
विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर के मार्गदर्शन एवं जिला सह मंत्री सनुप सिंह यदुवंशी की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने पुराने थाने के पीछे स्थित श्री हनुमान मंदिर, शक्ति धाम चबूतरों, गांधी चौक स्थित श्री खेड़ापति मंदिर, शिव मंदिर की झाड़ू लगाकर कचरा एकत्र कर पानी से सफाई की। शिव राठौर ने कहा कि बजरंग दल 4 जुलाई दोपहर 3 बजे से दो पीपल बाबा नगर में निशुल्क स्वास्थ परीक्षण एवं परामर्श और 5 जुलाई को दोपहर 3 बजे से संत रविदास मंदिर होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर दवा वितरण, 6 जुलाई को दोपहर 2 बजे टैगोर पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल, श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर में पौधरोपण किया जाएगा।
अभियान में जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी, अनिल यादव, पूज्य पुरोहित, घनश्याम तिवारी, भुरू बग्गन, रविन्द्र छिरेले, हरीश दुबे, सुशील गोहर, कृष्णकांत तिवारी, नरेंद्र योगी, सौरभ महोरिया, बलराम यदुवंशी, नरेंद्र यदुवंशी, वीरू गनगोरे, ओम प्रकाश जोशी, जितेंद्र बबलू राठौर, राहुल वाल्मिक, कमल लोवंशी, ओमप्रकाश गब्बू कुशवाह, कम्मू गौर, तरूण सुनानिया, निक्की राठौर, मनीष छिरेले, देव बाथव, मनीष बाथव, धनराज बर्दे, राही बामने, मांगीलाल लावे, संदीप नागले, राकेश लोवंशी, भागीरथ चौहान, आयुष योगी, राम योगी, उपस्थित थे।









