इटारसी। सिंधी साहित्य अकादमी मप्र द्वारा पूज्य पंचायत सिंधी समाज एवं भारतीय सिंधु सभा शाखा इटारसी के सहयोग से सिंधी भाषा (देवनागरी लिपि) अध्यापन शिविर का आयोजन का शुभारंभ सिंधु भवन में भगवान श्री झूलेलाल की ज्योत प्रज्वलित करके किया गया।

इस अवसर पूज्य पंचायत सिंधी समाज अध्यक्ष धर्मदास मिहानी, भारतीय सिंधु सभा अध्यक्ष गोपाल सिद्धवानी, युवा शाखा अध्यक्ष मुकेश खुरानी, महामंत्री गौरव फुलवानी, महिला शाखा अध्यक्ष पूनम चेलानी, बबीता चेलानी, संगीता चेलानी, सिमरन चेलानी, भूमि खुरानी उपस्थित थे। शिक्षिका मीत संतानी, मुक्ता मेघानी ने अध्यापन कराया।








