इटारसी। तवा बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले चौबीस घंटे में यह करीब डेढ़ फिट बढ़ गया है। पहाड़ों और बैतूल क्षेत्र में बारिश के बाद तवा बांध के जलस्तर में इजाफा हो रहा है। आज छह घंटे में ही बांध का जलस्तर आधा फिट से अधिक बढ़ गया है। आज सुबह तवा बांध का जलस्तर 1121.60 फिट था, जो जल भराव का 14.12 फीसद है। इसी तरह से सुबह 8 बजे यह 1121.80 फिट और दोपहर 12 बजे यह 1122.20 फिट हो गया। बांध की कुल जलभराव क्षमता 1166 फिट है। अभी तवा में कुल जलभराव से 43.8 फिट पानी कम है। अभी तवा बांध में 14.92 फीसद जल भराव हुआ है। दोपहर 12 बजे तक तवा के कैचमेंट एरिया में 1.40 मिमी वर्षा दर्ज हुई जबकि कुल वर्षा 128 मिमी हो चुकी है।
इटारसी में सबसे कम वर्षा
इटारसी में पिछले वर्ष के मुकाबले आज की तारीख तक सबसे कम वर्षा दर्ज हुई है कि जबकि नर्मदापुरम जिले की सभी तहसीलों में पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक वर्षा हो चुकी है।
अब तक वर्षा
नर्मदापुरम अब तक वर्षा 357.7 मिमी, पिछले वर्ष 104.4 मिमी, सिवनी मालवा 149 मिमी, पिछले वर्ष 107 मिमी, इटारसी 124.4 मिमी, पिछले वर्ष 138 मिमी, माखननगर 114 मिमी, पिछले वर्ष 72 मिमी, सोहागपुर 174 मिमी, पिछले वर्ष 141 मिमी, पिपरिया 213.4 मिमी, पिछले वर्ष 187.4 मिमी, बनखेड़ी 208 मिमी, पिछले वर्ष 151 मिमी, पचमढ़ी 272.8 मिमी, पिछले वर्ष 272 मिमी, डोलरिया 157.9 मिमी, पिछले वर्ष 90.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जिले में अब तक 196.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।









