कमिश्नर व कलेक्टर ने रंढाल में की मां नर्मदा से मनुहार
होशंगाबाद। मां से मनुहार कार्यक्रम होशंगाबाद एवं हरदा के सभी नर्मदा तटों पर आयोजित किया। नर्मदापुरम् संभाग कमिश्नर उमाकांत उमराव व कलेक्टर अविनाश लवानिया स्वयं ग्राम रंढाल पहुंचे। उनके साथ प्रशासनिक अमला, नर्मदा परिवार के सदस्य व बड़ी संख्या में ग्रामीण भी थे। कमिश्नर सहित सभी ने रंढाल में नर्मदा के तट पर मां नर्मदा का पूजन, आरती की एवं नर्मदा अष्टक पाठ के बाद गलतियों की क्षमा मांगते हुए गैंती, फावड़ा, कुदाल एवं विभिन्न प्रजातियों के पौधों के बीजों का पूजन किया। संकल्प लिया कि मां नर्मदा के पुराने वैभव को वापस लाने, नर्मदा की धारा को स्वच्छ, निर्मल व अक्षुण्य बनाने योगदान देंगे। मां नर्मदा से आशीर्वाद भी मांगा कि वे इस पुनीत एवं पवित्र कार्य में सभी को सफल बनाएं। नर्मदा परिवार के सदस्यों ने नर्मदा का जल उन्हें आवंटित उपखंड में डाला व संकल्प लिया कि वे 3 जून को अपने सभी आवंटित उपखंड में बीजोपचार करेंगे एवं 2 जुलाई को इसी उपखंड पर वनस्पति पौधों, घास, कांस, बेल का रोपण करेंगे। कमिश्नर श्री उमराव ने प्रतीकात्मक रूप से नर्मदा परिवार के सदस्य विजयराम मीणा के उपखंड में बीज का रोपण किया।
मां से माफी मांग, वादा किया कि वैभव लौटाएंगे
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








