होशंगाबाद। अग्रणी बैंक कार्यालय होशंगाबाद को वर्ष 2016-17 हेतु राजभाषा कार्यान्वयन मे उत्कृष्ट निष्पादन हेतु द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक श्री आर.के.त्रिपाठी ने बताया कि गत दिवस केन्द्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान बुदनी मे राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमे अग्रणी बैंक कार्यालय होशंगाबाद को वर्ष 2016-17 हेतु राजभाषा कार्यान्वयन मे उत्कृष्ट निष्पादन के लिए द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया, उक्त पुरस्कार श्री डी.आर.गोड़ा महाप्रबंधक एवं अध्यक्ष नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक श्री आर.के.त्रिपाठी को प्रदान किया गया। राजभाषा क्रियान्वय समिति श्री टी.आर.गोड़ा केन्द्रीय कृषि व मशीनरी के निर्देशक जे.आर.नरवरे केन्द्रीय सरकार के विभिन्न संस्थान, उपक्रम के अधिकारी, केन्द्रीय विद्यालय व जवाहर नवोदय विद्यालय के विभागाध्यक्ष एवं बैठक मे मौजूद थे।
अग्रणी बैंक कार्यालय को मिला द्वितीय पुरस्कार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








