---Advertisement---

व्यापारियों को सुधारने नई मुहिम, दिये डस्टबिन

By
On:
Follow Us

इटारसी। नगर पालिका ने आज जवाहर बाजार और पुराने फल बाजार क्षेत्र में व्यापारियों को डस्टबिन देकर उनसे राशि वसूली। आज नगर पालिका ने जुर्माना नहीं करके स्वयं डस्टबिन खरीदी और व्यापारियों को देकर उनसे राशि वसूली। आज पहले दिन नपा अमले ने 40 दुकानदारों को डस्टबिन देकर 20 हजार रुपए की राशि वसूल की।
गौरतलब है कि शहर को साफ रखने की नगर पालिका की मुहिम को उस वक्त झटका लगा जब रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था शुरु करने के बावजूद बाजार क्षेत्र के व्यापारियों ने सड़क पर कचरा फैकना बंद नहीं किया। सफाई व्यवस्था शुरु होने के बाद तो दुकानदार और भी खुलकर बीच रोड पर कचरा फैकने लगे। व्यापारी पूरी बाजार को गंदा कर रहे हैं लेकिन नगर पालिका द्वारा हर रोज शाम को चलायी जा रही कचरा गाड़ी में कचरा नहीं डाल रहे हैं। उनको सुधारने अब नगर पालिका ने नई मुहिम शुरु की है।
डस्टबिन लेने में भी आनाकानी
शहर को साफ रखने में किसी प्रकार से सहयोग नहीं कर रहे व्यापारियों ने आज नगर पालिका द्वारा दी जा रही डस्टबिन भी लेने से इनकार करना शुरु कर दिया था। कई व्यापारियों ने जब डस्टबिन लेने से इनकार किया तो अमले ने आगे कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। कुछ ने बिना विरोध डस्टबिन लेकर रसीद कटवा ली तो कुछ ने इनकार कर दिया। जिन दुकानदारों ने इनकार किया है, उनकी दुकान के नाम सूचीबद्ध कर लिए हैं, रात्रिकालीन सफाई के दौरान उनकी दुकान के सामने पड़े कचरे की वीडियोग्राफी करायी जाएगी और कचरा मिला तो अगले दिन उनसे चार गुना जुर्माना वसूल किया जाएगा। सीएमओ सुरेश दुबे के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी, राजस्व उपनिरीक्षक संजीव श्रीवास्तव सहित अतिक्रमण विरोधी अमला मौजूद था।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.