---Advertisement---

फिर अवैध वेंडरिंग आयी टारगेट पर

By
On:
Follow Us

डीसीएम संग स्थानीय अफसर भी घूमे प्लेटफार्म पर
इटारसी। एसआईजी के लिए इटारसी आए डीसीएम और स्थानीय अफसरों ने प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। डीसीआई ने यहां अवैध वेंडरिंग अपनी आंखों से देखी और स्थानीय प्रबंधन की तरफ सवालिया निगाहों से देखा तो जवाब मिला कि साहब आरपीएफ की जिम्मेदारी है, जो इस तरफ से बेखबर रहती है। उन्होंने आरपीएफ अफसरों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। आरपीएफ के असिस्टेंड कमांडेंट, एसआई विजय सिंह, प्रभारी स्टेशन प्रबंधक किशोरीलाल रणसूरमा, डीसीआई एमएल परते सहित विभाग के अन्य अफसर इस दौरान उनके साथ रहे।
डीसीएम एनडी अग्रवाल ने प्लेटफार्म क्रमांक छह-सात, चार-पांच और दो पर सफाई का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर अफसरों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वे प्लेटफार्म पर चल रहे निर्माण कार्यों को देखने भी पहुंचे, प्लेटफार्म पर लगे पानी के नलों को चेक किया, प्लेटफार्म पर लगे विज्ञापन डिस्प्ले बोर्ड को बेतरतीब से लगे होने पर अफसरों को कहा कि संबंधित कंपनी को सूचना देकर बोर्ड सीधे कराए जाएं। इसके अलावा आईओडब्ल्यू को भी इसके टाइम लिमिट देखने के निर्देश दिए।
श्री अग्रवाल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अवैध वेंडरों को भी प्लेटफार्म पर देखा तो इस पर सवाल उठाते हुए स्थानीय अफसरों को कहा कि ऐसा नहीं चलेगा। उन्होंने आरपीएफ अधिकारियों से अवैध वेंडरों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। सुबह सदर्न एक्सप्रेस से आए डीसीआई श्री अग्रवाल दोपहर में सदर्न एक्सप्रेस से ही वापस लौट गए।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.