---Advertisement---

एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली, ली शपथ

By
On:
Follow Us

इटारसी। 5 एमपी गर्ल्सर बटालियन, होशंगाबाद के अंतर्गत शासकीय कन्या महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने आज धूम्रपान निषेध दिवस पर जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से कैडेट्स ने धूम्रपान से होने वाले नुकसान एवं विभिन्न बीमारियों के विषय में लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यक्रम के अंतर्गत एनसीसी छात्राओं ने गैर-सरकारी संस्था मुस्कान नशा मुक्ति केंद्र का भ्रमण किया एवं संस्था की कार्यप्रणाली को समझा। यहां पर उन्होंने संस्था के सहयोग से धूम्रपान एवं नशे में लिप्त बालकों को नशे से मुक्त हेतु परामर्श एवं जानकारी प्रदान की साथ ही एनसीसी की छात्राओं ने अपने आसपास नशा करने वाले लोगों का नश से मुक्त करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन, प्राध्यापक डॉ. आरएस मेहरा एनसीसी अधिकारी मीनाक्षी कोरी, कामधेनु पटोदिया, महेन्द्रिका मालवीय, सरिता मेहरा एवं त स्टॉफ उपस्थित हुए।
it31517 (1)एमजीएम ने ली शपथ
शासकीय एमजीएम कालेज की एनसीसी यूनिट ने परेड मैदान में तंबाकू एवं धूम्रपान निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण की। नवाचार का प्रयोग करते हुए मेजर धीरेन्द्र शुक्ल ने शपथ ग्रहण एनसीसी यूनिट के वरिष्ठ कैडेट सीनियर अंडर अफसर यश नामदेव एवं सीनियर अंडर अफसर नीलम नाईक के द्वारा उपस्थित केडेट्स को शपथ ग्रहण कराई।
13 मप्र बटालियन एनसीसी होशंगाबाद के कर्नल पीएस सिकरवार ने कहा कि राष्ट्र के नागरिकों के लिए नशाबंदी से बढ़कर दूसरा कोई विकल्प नहीं हो सकता। एडम ऑफिसर कर्नल अजय कुमार मिश्रा ने अपने संदेश में कहा कि एनसीसी कैडेट्स इस दिशा में जागरूकता फैलाकर एक मिसाल कायम कर सकते हैं। इस अवसर पर 75 से अधिक कैडेट्स शपथ ग्रहण समारोह के लिए महाविद्यालय परेड मैदान में एकत्र हुए। मेजर शुक्ल ने बताया कि धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर कैडेट्स ने एकत्र होकर तम्बाकू, धूम्रपान और मद्यपान का निषेध करने तथा अपने सभी मित्रों और आसपास के सभी नागरिकों को किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन न करने की अपील की है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.