इटारसी। डोलरिया रोड पर ग्राम धुरपन की पुलिया पर एक बाइक सवार किसी मवेशी से टकराकर गिर गया। घटना में उसके सिर, पैर और जबड़े में चोट आयी है। उसे गंभीर हालत में यहां प्राथमिक उपचार देकर होशंगाबाद रेफर किया है।
मिली जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश पिता महेन्द्र सिंह ठाकुर बाइक से आ रहे थे कि धुरपन पुलिया के पास वह किसी अज्ञात मवेशी से पुलिया चढ़ते वक्त टकरा गए। उनके बुआ के बेटे ने उसे कार से अस्पताल लाए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद होशंगाबाद रेफर किया है। घटना शाम 5:30 बजे की बतायी जा रही है।
पुलिया के पास गिरा बाइक सवार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







