इटारसी। आज दोपहर श्री हनुमानधाम मंदिर के पास लखनऊ-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस से सफर के दौरान एक महिला पैर फिसल जाने से ट्रेन से गिर पड़ी। उसे डायल 100 से उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि महिला मीना डागोर 40 वर्ष निवासी बैरसिया, दोपहर में करीब सवा दो बजे ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थी कि उसका पैर फिसल गया और नीचे गिर पड़ी। उसका पति भी उसके साथ था। उसके भी घायल होने की खबर है।
ट्रेन से गिरी महिला
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








