इटारसी। भारतीय रेल द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते गाड़ी संख्या 17605/17606 काचीगुडा-भगत की कोठी-काचीगुडा के मध्य नई ट्रेन संचालन का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी संख्या 17605 काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन 20 जुलाई से प्रतिदिन काचीगुड़ा से रात्रि 23:50 बजे प्रस्थान कर मार्ग के स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन इटारसी रात 20:55 बजे पहुंचकर गंतव्य को प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 17606 भगत की कोठी-काचीगुडा एक्सप्रेस ट्रेन 22 जुलाई से प्रतिदिन भगत की कोठी से रात 22:30 बजे प्रस्थान कर मार्ग के स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन इटारसी रात 19:40 बजे पहुंचकर तीसरे दिन दोपहर 15:40 बजे काचीगुड़ा स्टेशन पहुंचेगी।







