इटारसी। कल 20 जुलाई 2025 दिन रविवार को बूढ़ी माता उपकेंद्र से संचालित 11 केवी नाला मोहल्ला फीडर पर कार्य के लिए बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।
विभागीय जानकारी के अनुसार नाला मोहल्ला फीडर की विद्युत सप्लाई दोपहर 12 से 14 बजे तक एडिशनल डीटीआर इंस्टालेशन और 11 केवी लाइन का कार्य करने हेतु बंद रहेंगे। इस दौरान नाला मोहल्ला, फकीर मोहल्ला क्षेत्र को दो घंटे बिजली नहीं मिलेगी।








