इटारसी। आज 19 जुलाई 2025 को मां नर्मदा स्कूल कैंपस में रेनी डे मनाया गया जिसमें सभी शिक्षिकाओं के साथ कक्षा नर्सरी एलकेजी यूकेजी के बच्चों ने हिस्सा लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने अंब्रेला और रेनकोट पहन कर बारिश का आनंद लिया।
ज्ञात रहे स्कूल प्रबंधन ने इस अवसर पर विशेष रूप से बारिश का प्रबंध किया था। इस अवसर पर सभी बच्चों ने छम-छम करती आई चिडिय़ा और घोड़े जैसी चाल जैसे गानों पर नृत्य किया और बारिश को एंजॉय किया।
इस अवसर पर मां नर्मदा स्कूल की संचालक श्रीमती अनीता अग्रवाल, वाइस प्रिंसिपल श्रीमती साक्षी भारद्वाज उपस्थित थीं। छोटे-छोटे बच्चों के इस मनमोहक नृत्य को देखकर संचालक ने एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी आनंद का अनुभव किया।








