सिवनी मालवा। विश्व हिंदू परिषद नगर प्रखंड के कार्यकर्ताओं का अभ्यास वर्ग मेें श्री राम जानकी, राधाकृष्ण मंदिर में हुआ जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन रीति नीति का ज्ञान कराया गया। नगर अध्यक्ष डॉ. सौरभ रघुवंशी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष डॉ सुभाष दुबे, जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत, जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी, जिला धर्म यात्रा महासंघ प्रमुख राजू राय, जिला विशेष संपर्क प्रमुख अनिल शुक्ला ने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना, संगठन गीत, श्री विजय महामंत्र कर कायक्रम का शुभारंभ किया।
शिव राठौर ने कहा कि विराट हिंदू समाज को जाति पंथ और भाषा से ऊपर उठ हिंदू के नाते संगठित करने का संकल्प है। गांव-गांव, नगर बस्तियों में लक्ष्य से अधिक कार्यकर्ता तैयार करने संगठन तंत्र हम फैलाएंगे। जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने संगठन के गीत रीति नीति बैठक आचार पद्धति आदि का अभ्यास कराया। जिला अध्यक्ष डॉ सुभाष दुबे ने कहा कि हम इस अभ्यास वर्ग से सीखकर आने वाले आगामी स्थापना दिवस में अधिक से अधिक समिति तक जाए। जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी ने कहा कि आज इस भूमि को गजवा ए हिंद का सपना लिए इस्लामिक देश बनाने में लगे हुए प्रतिदिन धर्मांतरण करने वाले विदेशी एजेंट पकड़ा रहे हैं। हमारी हिंदू बहनों को लव जिहाद का शिकार बना रहे हिंदुओं का पलायन हो रहा है, संस्कृति को लज्जित किया जा रहा है, हम सब को संगठित होकर इन का प्रतिकार करना पड़ेगा।
संगठन के विस्तार में सिवनी मालवा नगर मंत्री सुशील गोहर, बजरंग दल नगर सह संयोजक देव बाथब, नगर सामाजिक समरसता सह प्रमुख बलराम विश्वकर्मा, वीर शिवाजी खंड संयोजक विकास कुशवाह को नियुक्त किया। नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र योगी, नगर संयोजक निक्की राठौर, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख नरेंद्र यदुवंशी, ऋषभ रघुवंशी विकास कुशवाह, इशांत विश्वकर्मा, कृष्ण यदुवंशी, नीरज बग्गन, मातृशक्ति प्रभारी राधा विश्वकर्मा, मनीष बाथवआदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।









