इटारसी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती के अवसर पर मानसरोवर साहित्य समिति के द्वारा एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
काव्य गोष्ठी के संयोजक गुलाब भूमरकर ने बताया कि 23 जुलाई 2025 बुधवार को शाम 4 बजे से प्रेम शंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में यह आयोजन किया जा रहा है। साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियों में रुचि रखने वाले लोगों से निवेदन है कि वे कार्यक्रम में जरूर शामिल हों।








