इटारसी। आज दोपहर गुरुनानक दाल मिल के पास धारदार वस्तु से हमले की घटना में एक युवक घायल हो गया। उसे गंभीर हालात में निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया है, जहां उसे आईसीयू में उपचार दिया जा रहा है। बताया जाता है कि बाइक से पानी उछलकर कपड़ों पर आने से तात्कालिक विवाद के बाद यह घटना हुई है जबकि पीडि़त ने घटना का कारण आरोपी द्वारा शराब के लिए पैसे मांगने और नहीं देने पर हमला करना बताया है। घायल युवक ने कहा उसे चाकू मारा गया है।
टीआई गौरव बुंदेला के अनुसार पुलिस की टीम डॉक्टर से संपर्क में है, मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। हमला करने वाले युवक का नाम रोहित कुचबंदिया बताया जा रहा है। यहां पीडि़त का कहना है कि उस पर चाकू से हमला किया है।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि बाइक से पानी के छींटे उछलकर कपड़ों पर आने से विवाद होने पर देवीदास पिता उत्तम भदौरिया ने उसे गालियां दी थीं तो उसने टाइल्स का टुकड़ा मारा है, जो उसकी पीट तथा पेट और जांघ के बीच लगा है। घटना में उसे गंभीर चोट आयी तथा अधिक खून बह जाने से निजी अस्पताल में उसे खून चढ़ाया जा रहा है। घायल युवक कॉलेज स्टुडेंट है, जो बालाजी मंदिर के पास रहता है।
पीडि़त बोला चाकू मारा
यहां पीडि़त का कहना है कि उस पर चाकू से हमला किया है। पीडि़त पक्ष ने पुलिस से आरोपी के भाई, चाची और भाभी के भी शामिल होने की शिकायत की है। पीडि़त के साथ वाले भी यही कह रहे हैं, जबकि पुलिस अब भी असमंजस में है। टीआई का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। टीआई ने बताया कि आरोपी पर पूर्व में भी प्रकरण दर्ज हैं।








