इटारसी। नाला मोहल्ला में तीन पुलिया के पास दो युवकों द्वारा एक युवक पर हंसिए से हमला करने की घटना प्रकाश में आयी है। परिजन उसे डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल लेकर आये। यहां युवक को प्राथमिक उपचार दिया।
सरकारी अस्पताल में प्राथमिकउपचार के बाद परिजन युवक को लेकर निजी अस्पताल आए जहां उसका उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम अंकित है, उसकी पीठ पर हंसिया लगा है। युवक की पीठ पर टांके लगाये गये हैं।









