इटारसी। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने आज दोपहर यहां विश्राम गृह में एसडीएम अभिषेक गहलोत को ज्ञापन सौंपकर 1 जून से 10 जून तक फल-सब्जी मंडी, दूध डेयरियों को बंद कराने की सूचना दी और मांगों के पूर्ण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। किसानों ने इस दौरान किसानों की मूंग की फसल का समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाने की मांग की।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुनील गौर ने कहा कि 1 से 10 जून तक सब्जी, दूध, अनाज की बिक्री नहीं होने देंगे। इस दौरान सांकेतिक रूप से शनिवार को संघ कृषि उपज मंडी बंद कराएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से गेहूं और तुअर की समर्थन मूल्य पर सरकार ने खरीदी थी, उसी तरह मूंग की फसल की भी खरीदी की जाए। संघ ने ज्ञापन के माध्यम से सब्जी मंडियों में आढ़त प्रथा को समाप्त करने की भी मांग की। संघ के लोगों ने उक्त मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने और नेशनल और स्टेट हाईवे जाम करने की चेतावनी दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लीलाधर, हरपाल सिंह सोलंकी, हरीश केवट, मदन लाल यादव, सतीश यादव, युवराज सिंह, जितेन्द्र सिंह राजपूत, दुर्गेश यादव राजेध मायावार संतोष चौरे सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।
ये है मुख्यमंत्री से संघ की मांगें
ग्रीष्मकालीन मूंग फसल को समर्थन मूल्य पर गेहूं की तजऱ् पर समस्त मंडियों में एवं जहां मंडी की व्यवस्था नहीं है, वहां सेंटर खोलकर मूंग की खरीद सुनिश्चित की जाए।
किसानों को उसके उत्पाद का लागत के आधार पर डेढ़ गुना लाभकारी मूल्य दिया जाए तो कि आपके घोषणा पत्र में कहा गया था
समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा तुवर एवं गेहूं की खरीद की गई थी, उसका भुगतान आज तक किसानों को नहीं मिला, तत्काल भुगतान कराएं
सब्जी मंडियों में आढ़त प्रथा समाप्त करें, कृषि उपज मंडी में प्लेट कांटे से तुलाई सुनिश्चत की जाए
किसानों को उसकी उपज का भुगतान मंडियों में ही करना सुनिश्चित किया जाए एवं भुगतान तत्काल कृषि के खाते में जमा हो
आल कृषि उपज मंडी बंद कराएंगे किसान, सौंपा ज्ञापन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








