इटारसी। मध्य प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की इटारसी तहसील की महिला इकाई ने हरियाली तीज के शुभ अवसर पर सावन की रिमझिम फुहार के साथ स्थानीय दुर्गा मंदिर में तीज उत्सव मनाया। अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल के नेतृत्व में यह उत्सव सावन के उल्लास और भक्तिभाव के बीच संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम सभी सखियों को तिलक वंदन कर बधाई दी और सभी को सुहाग सामग्री वितरित की गई। लाल चुनरिया पहने और सोलह श्रंगार कर आयीं सभी सखियों ने मेहंदी रचाई, सावन के गीत गाए, झुला झूलेद्ध श्रद्धा, अंजू, रंजीता, वंदना, भावना ने मजेदार गेम्स खिलाये और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। विजेताओं को पारितोषिक दिए। मनमोहक नृत्य गीत संगीत ने सबका मन मोह लिया। एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत औषधि वृक्ष नीम के पौधे का रोपण किया तथा उसे सुरक्षित रूप से संरक्षित करने का संकल्प लिया।
तीज महोत्सव में अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंजू गुप्ता, प्रभारी रंजीता सोनी, कार्यकारिणी सदस्य वंदना अग्रवाल, भावना अग्रवाल, डॉ कोकिला अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, डॉ दीप्ति सोनी, श्रुति साहू, लक्ष्मी रघुवंशी, ज्योति पाराशर, वैशाली देशमुख, रानी नामदेव, पुष्पा अग्रवाल, किरण राठौर, पूजा साहू, माया अग्रवाल, राजश्री, अस्मिता चौहान, प्रीति मिश्रा, अंजना अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।








