इटारसी। अखिल भारतीय रजक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजसेवी राजकुमार मालवीय को उनकी सक्रियता के लिए जयपुर में आयोजित हुए विश्व रजक महासंघ एवं नेशनल रजक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय अधिवेशन एवं रजक रत्न समारोह में रजक रत्न अवार्ड एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
आयोजन के मुख्य अतिथि राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित रजक समाज से मदन चौहान हरियाणा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली विधायक प्रेम चौहान, पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो उत्तर प्रदेश, विश्व रजक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत वाराणसी, नेशनल रजक महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमलेश्वर राव तेलंगाना, असम फिल्म अभिनेत्री पुष्पा दास, भोजपुरी फिल्म अभिनेता चंदन बाबू सहित रजक समाज के विभूतियां उपस्थिति रहीं।








