इटारसी। बुधवार को हॉकी नर्मदापुरम के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह से सौजन्य भेंट की। श्री सिंह ने राजेंद्र सिंह तोमर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और जिले में हॉकी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
उन्होंने आशा व्यक्त कि श्री तोमर के नेतृत्व में हॉकी नर्मदापुरम क्षेत्र में हॉकी की गौरव शाली परम्परा को बनाए रखेगी। श्री तोमर ने कहा कि मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सदैव ही जिले में हॉकी और खिलाडिय़ों को अपना सहयोग और आशीर्वाद दिया है और भविष्य में भी हर तरह से सहयोग देने का आश्वाशन दिया है। इस अवसर पर हॉकी संघ के अनेक सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।








