इटारसी। सिंधी समाज इन दिनों चालीस दिन के व्रत पर है। हर रोज भगवान श्री झूलेलाल चालीहा व्रत महोत्सव अंतर्गत सुबह-शाम भगवान श्री झूलेलाल की आरती-प्रार्थना हो रही है। रोज रात को शहर के अलग-अलग परिवार के भक्त आकर आरती कर रहे हैं, भगवान के लिए प्रसाद ला रहे हैं एवं अपने बच्चों का जन्मदिन भी धूमधाम से मना रहे हैं।
झूलण सेवा समिति संस्थापक गोपाल सिद्धवानी ने बताया कि शहर के भजन गायक भी आकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। अलग-अलग शहरों से भी संतों का आना भी प्रारंभ हो गया है। इसी कड़ी में कल रात को 9:30 बजे अयोध्या के संत साईं नितिन राम जी का आगमन हुआ।
पूज्य पंचायत सिंधी समाज, झूलण सेवा समिति के अलावा समाज की सभी संस्थाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सभी ने साई नितिन राम जी ने उनके मुखारबिंद से सत्संग कीर्तन एवं प्रवचन किये। उनके साथ आये कलाकारों ने भी शानदार भजनों की प्रस्तुति दी।








