इटारसी। साईं फार्च्यून सिटी कॉलोनी महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रावण मास में तीज तिथि पर महिलाओं द्वारा अपने अखंड सौभाग्य के लिए हरे वस्त्र एवं हरी चूडिय़ों से श्रृंगार करते हुए माता पार्वती और भगवान शिव का पारंपरिक पूजन के साथ प्रसाद वितरण किया।
इस मौके पर सुहाग सामग्री का वितरण और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं के साथ श्रीमती कमलेश राजपूत, करणी सेना जिला अध्यक्ष का विशेष योगदान रहा।








