इटारसी। श्री रामकृष्ण दत्तात्रेय हनुमान मंदिर ट्रस्ट पुरानी इटारसी के द्वारा कल विधायक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी की उपस्थिति में इटारसी शहर के 12 वीं एवं दसवीं में अपनी-अपनी शाला में प्रथम स्थान पर आए हुए छात्र-छात्राओं को 5000 रुपए की राशि ट्रस्ट की ओर से दी जाएगी। कार्यक्रम कल 2 अगस्त को शाम 5 बजे से होगा।
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं संयोजक मेधावी छात्र अभिनंदन समिति जय किशोर चौधरी ने बताया कि विधायक एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा के निर्देशानुसार कहा गया कि धार्मिक केंद्र और मंदिर हमेशा हिंदू धर्म की आस्था के प्रतीक रहे हैं, इनसे समाज को बहुत कुछ मिलता है लेकिन जब समाज को आवश्यकता पड़ती है तो मंदिर भी समाज के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन करें। इसलिए उभरती हुई प्रतिभाओं को शैक्षणिक क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए मेधावी छात्र अभिनंदन का यह गरिमापूर्ण कार्यक्रम मंदिर परिसर में आयोजित किया गया है।








