इटारसी। वरिष्ठ नागरिक संघ पुरानी इटारसी की मीटिंग राम मंदिर परिसर में हुई जिसमें शहर को प्लास्टिक मुक्त करने के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं खाली भूखंड पर कचरा न फैंकने लोगों को जागरुक करने अभियान चलाने का निर्णय लिया।
बैठक के दौरान संघ के पांच वरिष्ठ साथियों शिवनारायण चौधरी छोटे भैया, शंकरलाल सकतपुरिया, रामविलास मालवीय, अर्जुनसिंह, शिवशरण चौधरी को उनके जन्मदिन पर पुष्पगुच्छ फूलमालाओं से सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी गईं। नगर पालिका प्रशासन द्वारा संघ के कार्यालय हेतु कक्ष तैयार कराकर देने के लिए कृतज्ञता व्यक्त की गई।
संघ के सचिव जीडी पाटिल ने बताया कि उपस्थित सदस्यों ने शहर को प्लास्टिक मुक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं खाली भूखंडों में कचरा न फेंकने, स्वच्छता के लिए नगर पालिका प्रशासन के आव्हान के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर संरक्षक एपी चौधरी, आरसी वर्मा, टीआर चोलकर, कोषाध्यक्ष एसपी तिवारी राजेन्द्र दीवान, दिनेश दुबे, आरएस बड़ोने, गौरीशंकर चौरे, दिलीप दीवान, रामजीवन बानोरिया, रामलाल, केपी सैनी, मदनलाल साहू, एके बाथरी, बीएल यादव, भाईजी पटेल, महेश कुमार दुबे, रमेश कुशवाह, मदनलाल चौरे सहित अनेक संख्या में सदस्य शामिल हुए।








