इटारसी। ग्राम चांदकिया के किसान नर्मदापुरम के डिप्टी कलेक्टर बृजेन्द्र रावत व संभागायुक्त गोपालकृष्ण तिवारी से मिलकर बांध के डूब में जा रही जमीन व मुवावजा संबंधित समस्याओं को लेकर मिले। आदिवासी विकासखंड केसला के दूरस्थ गांव चांदकिया के गरीब किसानों ने अपनी जमीन एवं मुवावजा की समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय में जाकर डिप्टी कलेक्टर बृजेन्द्र रावत व संभागायुक्त गोपालकृष्ण तिवारी से मिलकर जल्द से जल्द निराकरण करने की मांग की है।
यह बात रखी किसानों ने
- चांदकिया ग्राम में बनाये जा रहे शासन द्वारा बांध/नहर के डूब में जा रही जमीन में लगे एवं लगाये गये पड़े, कुआं व झोपड़ी का भी मुवावजा जोड़कर दिया जाये जिसमें सिंचित व असिंचित भूमि की भी त्रुटि है।
- सरकारी मानदंड 2025-2026 के मान से किसानों से ली गई (अर्जित) भूमि का मुवावजा उस समय की अवधि अनुसार दिया जाये ना कि सरकारी मानदंड 2023-2024 के अनुसार दिया जाये।
उक्त समस्याओं को संभागायुक्त ने गंभीरता से देखते हुए, सभी किसानों को बिठाकर सब की बातों को ध्यान से सुना एवं तत्काल इटारसी एसडीएम टी प्रतीक राव को निर्देश दिया कि आप अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर किसानों की समस्याओं को सुनकर निराकरण करें।
संभागायुक्त ने कहा कि मौके पर किसान आदिवासी संगठन, समाजवादी जनपरिषद केसला के फागराम व साथी भी बैठक में रहेंगे। समस्या बताते वक्त चांदकिया ग्राम के किसान उपस्थित रहे। वंश गोपाल, शिवनाथ, प्रेमलाल, मोतीलाल, सीवन सिंह, रामगोपाल, सुकियाबाई, कोलईबाई, शिवचरण ओझा, हरपाल भूता, आजाराम, रामदास, रामचरण आदि वार्ता में शामिल रहे।








