इटारसी। वन परिक्षेत्र इटारसी अंतर्गत आने वाले नजरपुर गांव के जंगल में हुए जंगली सूअर के शिकार के मामले में वन विभाग की टीम ने शनिवार तड़के सर्च ऑपरेशन चला कर तीन शिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस दौरान मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया जबकि दो फरार बताए जा रहे है।
वन विभाग की टीम को नजरपुर गांव के पास जंगली सूअर के शिकार की सूचना मिली थी। मुखबिर से सूची सूचना के आधार पर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के मार्गदर्शन में डिप्टी रेंजर अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने नजरपुर के बड़ी बीड गांव में शनिवार तड़के सर्च ऑपरेशन चलाकर एक घर से जंगली सूअर का मांस बरामद किया। मामले में टीम ने मौके से शिवचरण नामक एक युवक को जब हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने नजरपुर गांव में रहने वाले दो भाइयों मनोज ओर संजय के साथ मिलकर झाडिय़ों में फंसे एक जंगली सूअर का शिकार किया था।
शिकार के बाद तीनों उसे लेकर घर आए ओर आधा खाने के बाद ओर शेष ठिकाने लगाने के मूड में थे लेकिन इसी बीच वन विभाग की टीम के आने के कारण सफल नहीं हो सके। हालांकि टीम के दबिश देने के पहले दोनों आरोपी संजय और मनीष भाग निकले। मौके से शिवचरण को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वन प्राणी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कि। कार्रवाई के दौरान डिप्टी रेंजर शिव कुमार तिवारी। नरेंद्र बड़कुर, अमित शुक्ला, समीर, गया प्रसाद पटेल शामिल रहे।








