इटारसी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20 वीं किस्त आज वाराणसी से जारी की। किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये क्रेडिट होने लगे हैं।
यहां कृषि उपज मंडी परिसर में प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 20 वी किश्त के हस्तांतरण कार्यक्रम में समस्त स्टाफ द्वारा कृषकों, व्यापारियों, तुलावटियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों को पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में मंडी सचिव रामदीन इमने, सहायक सचिव रामनाथ युवने, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल एवं मंडी स्टॉफ मौजूद रहा।








