इटारसी। जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 6 वी से कक्षा 12 वी तक के विद्यार्थियों के लिए हुई फायर लेस कुकिंग कम्पटीशन में स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
यह प्रतियोगिता स्वाद के अनुसार दो केटेगरी स्वीट और नमकीन में आयोजित की गई। दोनों ही केटेगरी में कक्षा 6 वी से कक्षा 12 वी तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। ग्रुप ए में कक्षा 6 वी और 7 वी के स्टूडेंट्स और ग्रुप बी में कक्षा 8वी से 12 वी तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दोनों ही ग्रुप में नमकीन और स्वीट दो केटेगरी में कम्पटीशन रखा गया था। नमकीन केटेगरी में भेल, ब्रेड के दही बड़े, दही का पोहा, स्प्रेउट्स चाट, नाचोस चाट, कुरकुरे चाट पापड़ी चाट,मैक्सिकन चाट, विभिन्न प्रकार के सेंडबिच आदि बनाये।
स्वीट केटेगरी में चॉकलेट मोदक, ओरिओ शेक, ओरिओ लड्डू, केक, नारियल बर्फी, कोल्ड कॉफी, अंगूरी रस मलाई, पनीर कलाकंद, पान लड्डू, डोनट्स गुआवा केशुनट लड्डू आदि बनाए। ग्रुप ए में निर्णायक की भूमिका इनरव्हील क्लब इटारसी की कोषाध्यक्ष नमिता खंडेलवाल, ढ्ढस्ह्र रीता बाबेजा और एडिटर डॉ खुशबू अग्रवाल ने निभाई और ग्रुप बी में निर्णायक की भूमिका लॉयन्स क्लब इटारसी पंख की सदस्य आशा ठाकुर, ऋतू राजपूत और बलजीत कौर सोखी ने निभाई। स्कूल संचालक मनीता सिद्दीकी ने सभी निर्णायक को और पेरेंट्स को धन्यवाद दिया।
संचालक जाफर सिद्दीकी ने बताया की नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों के अंदर स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने की बात कही गई है, लेकिन जीनियस प्लानेट स्कूल ने हमेशा ही बच्चों के एकेडमिक डेवलपमेंट के साथ साथ स्किल डेवलपमेंट पर भी ध्यान दिया है।
ग्रुप ए में स्वीट केटेगरी में सांत्वना पुरस्कार ख्याति झा, अनंत तिवारी और आराध्य ताम्बूलकर को मिला। तृतीय पुरस्कार स्तुति जैन, द्वितीय पुरुस्कार नैवेध्य प्रिथानी और प्रथम पुरस्कार मो अनस सिद्दीकी को मिला। नमकीन केटेगरी में ग्रुप ए में सांत्वना पुरस्कार इशिका मीना, रेहान अहमद और दक्ष मनवारे को, तृतीय समर्थ सोनी, द्वितीय आराध्या यादव और प्रथम अस्तित्व मालोनिया को, ग्रुप बी में स्वीट केटेगरी में सांत्वना पुरस्कार मोहिनी चौधरी, राशि ठाकुर और वंशिता पाण्डेय को, तृतीय अर्नब जैन, द्वितीय असिन खान और प्रथम आयुषी राजपूत को, नमकीन केटेगरी में ग्रुप बी में सांत्वना पुरस्कार रिद्धिमा सराठे, ख़ुशी खरवार और निशांत बरगले को, तृतीय चित्रांशी चौरे, द्वितीय निष्ठा दुबे और प्रथम सार्थक गुप्ता को मिला।








