इटारसी। वाल्मीकि महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन आज यहां कवि भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में प्रारंभ हुआ। अधिवेशन के प्रथम दिन समाज उत्थान और अधिकारों को लेकर चर्चा हुई।
अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेश नाथ, मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, नगर पालिका इटारसी के स्वास्थ्य विभाग के सभापति राकेश जाधव, महाराष्ट्र सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सतीश डागौर, राजस्थान सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री नरवरे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
पार्षद एवं वाल्मीकि महासभा के संभागीय अध्यक्ष मनजीत कलोशिया ने बताया कि वाल्मीकि महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन का प्रथम दिन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर समाज के उत्थान और अधिकारों को लेकर गहन चर्चा हुई। इस अधिवेशन में सामाजिक स्थिति, सरकारी योजनाओं में सहभागिता, आरक्षण, रोजगार, और समाज की प्रतिष्ठा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।
देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिनिधियों ने समाज की जमीनी समस्याओं और उनके समाधान को मंच पर रखा। अधिवेशन में यह संकल्प लिया कि समाज की मांगों को मुख्यमंत्री मोहन यादव तक प्राथमिकता से पहुंचाया जाएगा, जिससे समाज को उसका हक, सम्मान और अवसर मिल सके।









