इटारसी। आज सुबह-सुबह यहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर स्थित स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के बगल में स्थित कक्ष में आग लग गई। यह कक्ष वीआईपी के लिए बना है। घटना लगभग सुबह साढ़े छह बजे की बतायी जा रही है। आग सूचना लगते ही स्टेशन के राहत दल ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु किया और आग को बढऩे से रोका तथा कुछ ही देर में काबू पा लिया। आग का कारण विद्युत शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। समय रहते आग पर काबू नहीं किया जाता तो बगल में ही स्टेशन प्रबंधक का कार्यालय है जहां काफी मात्रा में जरूरी कागजात रखे रहे हैं, वहां आग फैल सकती थी।
कैसे लगी स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के बगल में आग
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







